नगर पालिक निगम ग्वालियरमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

निगमायुक्त ने देखा लक्कड खाने पुल के चौडीकरण का कार्य, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

निगमायुक्त ने देखा लक्कड खाने पुल के चौडीकरण का कार्य, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

               गिर्राज रजक, ग्वालियर,

ग्वालियर:- नगर निगम ग्वालियर द्वारा किए जा रहे लक्कड खाने पुल के चौडीकरण कार्य का अवलोकन आज नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पुल चौडीकरण के लिए पानी, सीवर लाइन एवं बिजली के खम्बे शिफ्ट करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर दे। जिससे पुलिस प्रशासन से बात कर पुल के यातायात को डायवर्ट कराया जा सके…

साथ ही पीएचई के माध्यम से जो लाइन शिफ्ट होनी है उसके लिए संबधित पीएचई अधिकारियों को तत्काल कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पुल चौडीकरण में बाधक बिजली के खम्बों को भी शिफ्ट करने हेतु विद्युत विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री पवन सिंघल सहित अन्य अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!