स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में की गई कार्रवाई, कुल ₹10,250 का जुर्माना वसूला गया
विभिन्न वार्डों में की गई कार्रवाई, कुल ₹10,250 का जुर्माना वसूला गया

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में की गई कार्रवाई, कुल ₹10,250 का जुर्माना वसूला गया..
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त श्री टी प्रतिक राव महोदयों के निर्देशानुसार दिनांक 29 नवम्बर 2025 को नगर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपेंद्र सेंगर द्वारा वार्ड क्रमांक 13 तानसेन रोड एवं तानसेन नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों पर ₹1,500 तथा नाली में गोबर बहाने वाले भैंस डेयरी संचालकों पर ₹4,000 का जुर्माना लगाते हुए कुल ₹5,500 की वसूली की गई। इस कार्यवाही में एएचओ श्री शरण कुमार, ज़ेडएचओ श्री रवि करोसिया तथा डब्ल्यूएचओ वार्ड 13 श्री जीवन यादव उपस्थित रहे।

इसी क्रम में क्षेत्र क्रमांक 6, वार्ड 32 में स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपेंद्र सेंगर के निर्देश एवं जोनल हेल्थ ऑफिसर श्री पवन धवल की उपस्थिति में दुकानदारों एवं ठेले संचालकों पर गंदगी करने के लिए ₹2,100 का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में डब्ल्यूएचओ श्री पिंकल जादौन सम्मिलित रहे।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड 34 में गंदगी फैलाने पर ₹1,000, वार्ड 41 में पॉलिथीन उपयोग करने पर दुकानदारों पर ₹3,000 तथा वार्ड 50 में ₹750 का जुर्माना लगाते हुए कुल ₹4,750 की वसूली की गई।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा बताया गया कि स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी प्रकार की नियमित कार्रवाई जारी रहेगी तथा नागरिकों से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया।




