केंद्रीय जेल ग्वालियरक्राइमगृहमंत्री एमपीपुलिस ख़बरमध्य प्रदेशराज्य

भाई दौज 23 अक्टूबर को केन्द्रीय जेल के बंदियों से बहनों की कराई जायेगी प्रत्यक्ष मुलाकात…

शर्तों के साथ, बंदी भाईयों से मिल सकेंगीं बहनें...

भाई दौज 23 अक्टूबर को केन्द्रीय जेल के बंदियों से बहनों की कराई जायेगी प्रत्यक्ष मुलाकात…

शर्तों के साथ, बंदी भाईयों से मिल सकेंगीं बहनें…

गिर्राज रजक ग्वालियर,

ग्वालियर:-  केन्द्रीय जेल ग्वालियर में निरूद्ध बंदियों की 23 अक्टूबर भाईदूज के पावन अवसर पर उनकी बहनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कराई जायेगी। इस अवसर पर बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगा सकेंगीं। यह मुलाकात शर्तों के साथ कराई जायेगी।

जेल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल में में निरूद्ध भाई से मुलाकात करने की इच्छुक बहनों के भाईदूज 23 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम लिखे जायेंगे। इन्हीं पंजीकृत बहनों की अपरान्ह 3 बजे उनके भाईयों से मुलाकात कराई जायेगी। मुलाकात के लिये आने वाली बहनों को जेल की सुरक्षा एवं जेल नियमों का पालन करना होगा।

बहनों से आग्रह किया गया है कि वे अपने साथ कोई भी प्रतिबंधित सामग्री मसलन मोबाइल फोन व मादक पदार्थ इत्यादि लेकर न आएं। मुलाकात के लिये आने वाली सभी बहनें सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में रहेंगीं।

मुलाकात के लिये आने वाली बहनों से यह भी आग्रह किया गया है कि वह अपने साथ किसी प्रकार की बाहरी सामग्री लेकर न आएं। जेल कैन्टीन से भाईदौज की विशेष किट निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त की जा सकेगी। इस किट में मिठाई, कुमकुम व अक्षत इत्यादि सामग्री उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!