सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन 2025 का, आयोजन 2 नवंबर को…
शहर के युवाओं से, अधिक से अधिक सहभागिता की अपील...

सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन 2025 का, आयोजन 2 नवंबर को…
शहर के युवाओं से, अधिक से अधिक सहभागिता की अपील…
गिर्राज रजक, ग्वालियर,
ग्वालियर। परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन 2025 का आयोजन 2 नवंबर 2025 को एयर फोर्स स्टेशन महाराजपुरा ग्वालियर से प्रातः 5:00 बजे से आयोजित की जा रही है। मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेश www.sekhoniafmarathon.in के पोर्टल या क्यू आर कोड के माध्यम से किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि इंडियन एयर फोर्स द्वारा प्रतिवर्ष परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन का आयोजन 2 नवंबर को किया जाता है। यह मैराथन नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सहित भारत के 61 विभिन्न स्थानों पर भी आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्वालियर एयरपोर्ट स्टेशन भी शामिल है। मैराथन विभिन्न श्रेणियां में आयोजित की जाएगी जिसमें 21 किलोमीटर के लिए 18 वर्ष से अधिक के पुरुष एवं महिलाएं।10 किलोमीटर के लिए 14 वर्ष से अधिक के पुरुष एवं महिलाएं। 05 किलोमीटर के लिए 10 वर्ष से अधिक के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने शहर के नागरिकों एवं युवाओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस मैराथन में भाग लेकर परमवीर चक्र विजेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें।




