दबंगों ने पीड़ित मजदूर के प्लाट पर किया कब्जा, पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार…
दबंगों ने पीड़ित मजदूर के प्लाट पर किया कब्जा, पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार...
दबंगों ने पीड़ित मजदूर के प्लाट पर किया कब्जा, पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार…
गिर्राज रजक, ग्वालियर,
ग्वालियर। ग्वालियर में दबंगों के द्वारा प्लाटो एवं कृषि भूमियों पर कब्जा करने की खबरें आए दिन मीडिया के माध्यम से देखने को मिल रही है। दबंगों के हौसलों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आखिर यह दबंग लोग किसकी सह पर आमजन, गरीबों की भूमि एवं प्लाटों पर हथियारों के बल से कब्जा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि पीड़ित नरेश कुशवाहा के प्लाट पर कुछ दबंगों के द्वारा हथियारों के दम पर गाली गलौज करते हुए कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत नरेश कुशवाहा पुत्र हरीविलास कुशवाहा निवासी स्टोन पार्क पुरानी छावनी ग्वालियर के द्वारा आज दिनांक 06 अक्टूबर 25 को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए न्याय के लिए गुहार लगाई गई है। पीड़ित नरेश कुशवाहा के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि श्रीमान मेरे द्वारा 12 वर्ष पूर्व एक प्लांट जो की स्टोन पार्क पुरानी छानी क्षेत्र में स्थित है। उक्त प्लाट को मुझ प्रार्थी के द्वारा श्री सलीम खान व श्री लवली बाथम नमक व्यक्तियों से क्रय किया गया था…
जिस पर प्रार्थी आज दिनांक तक निवास करता आ रहा है। श्रीमान प्रार्थी के स्वामित्व व आधिपत्य का एक प्लाट जिसका क्षेत्रफल 60 फुट लंबा व 30 फुट चौडा स्थित स्टोन पार्क ग्वालियर मे स्थित है उक्त प्लाट पर रहने योग निर्माण कार्य करने के बाद से प्रार्थी का निरन्तर बिना किसी रोकटोक के कब्जा चला आ रहा है तथा प्रार्थी का एक कमरा व टीनशेड डली है जिस पर प्रार्थी अपने परिवार के साथ वर्ष 2013 से निवास करता चला आ रहा है…
लेकिन दिनांक 28/9/2025 को शाम 4 बजे मुकेश कुशवाहा अपने 10-12 गुण्डों व सहयोगियों के साथ शराब के नशे में आया, आते ही प्रार्थी को मां बहिन की गंदी गंदी गालियां दी तथा उक्त प्लाट पर खडे ऊमर, वेरिया का पेड काट दिया तथा कहने लगा कि प्लाट खाली करो यह प्लाट मेरा है तो मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा व कहने लगा कि यदि प्लाट खाली नहीं किया तो प्रार्थी व उसके परिवार को जान से मार दूंगा प्रार्थी व उसका परिवार काफी भयभीत है मुकेश व उसके साथ कभी भी घटना घटित कर सकता है।
अब देखना है कि पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के द्वारा पीड़ित नरेश कुशवाहा को न्याय दिलाया जाता है या फिर मामला डाल दिया जाएगा ठंडे बस्ते में…




