दिव्यांग बच्चों को, त्वरित प्रमाण पत्र के लिए शिविर कल…
दिव्यांग बच्चों को, त्वरित प्रमाण पत्र के लिए शिविर कल...

दिव्यांग बच्चों को, त्वरित प्रमाण पत्र के लिए शिविर कल…
गिर्राज रजक, ग्वालियर,
ग्वालियर दिनांक 05 अक्टूबर 2025- दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी हेतु सिविल अस्पताल हजीरा, जिला चिकित्सालय मुरार एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जेएच कैम्पस पर क्षेत्रीय कार्यालयवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को क्षेत्रीय कार्यालय 12,13,14,22,08,09,10,11 के लिए जिला चिकित्सालय मुरार पर शिविर आयोजित किया जाएगा।
नोडल अधिकारी जनकल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर के दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जिसमें दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को क्षेत्रीय कार्यालय 12,13,14,22,08,09,10,11 के लिए जिला चिकित्सालय मुरार, दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 05,06,07,23 के लिए सिविल अस्पताल हजीरा पर एवं दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को
क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक
21,24,25,15,16,17,18,19,20 के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र जेएच कैम्पस पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक आयोजित किए जाएगें। दिव्यांग बच्चे शिविर का लाभ अवश्य लें।




