आस्थादेशधर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़श्री मद भागवत

मथुरा के युवा कथावाचक पंडित शुभम अग्निहोत्री ने श्रवण कराया, भागवत जी का महात्म्य…

मथुरा के युवा कथावाचक पंडित शुभम अग्निहोत्री ने श्रवण कराया, भागवत जी का महात्म्य...

मथुरा के युवा कथावाचक पंडित शुभम अग्निहोत्री ने श्रवण कराया, भागवत जी का महात्म्य…

गिर्राज रजक, ग्वालियर,

ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र स्थित इंटक मैरिज गार्डन में आज से श्री मद्भागवत कथा का आयोजन प्रारम्भ हो गया है। प्रातः 11 बजे से पहले पूजा प्रारंभ हुई। आचार्य पं श्री विशाल जी ने पूजन सम्पन्न करायी।कृष्णा अग्निहोत्री ने बड़ी ही कुशलता पूर्वक कलशयात्रा को प्रारंभ कराकर संचालन को संभाला। उसके बाद भागवत जी की कलशयात्रा इंटक मैरिज गार्डन से प्रारंभ हुई…

जिसमें 101 माताएं बहनें अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं।आगे आगे बैंड की धुन पर भक्त जन नाचते थिरकते हुए चल रहे थे। भगत जी अपने सिर पर भागवत जी को अपनी धर्मपत्नी के साथ आगे आगे चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने श्री मद्भागवत जी के ऊपर फूल बरसाकर स्वागत किया।

कुछ लोगों ने अपने दरवाजे पर भागवत जी के पहुंचते ही भागवत जी की पूजा करके आरती उतारी। भक्तों में उत्साह देखने को मिला। कलशयात्रा अनेक मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। प्रथम दिवस की कथा मथुरा के युवा कथावाचक पंडित शुभम अग्निहोत्री जी ने श्रोतागणों को श्रीमद् भागवत जी का महात्म्य श्रवण कराया।ने बताया कि कल से प्रतिदिन 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा श्रवण कराई जाएगी।अंत में श्री मती मुक्ता मिश्रा, श्रीमती सीमा दीक्षित, श्री मती पूजा दीक्षित, श्री मती प्रमोदनी दीक्षित, श्री दिवाकर दीक्षित, श्री धीरेन्द्र दीक्षित, श्री जितेन्द्र मिश्रा जी,श्री मन्नू दीक्षित, श्री मती पिंकी शर्मा,श्री मती मुन्नी शर्मा, श्री मती निशा अग्निहोत्री,श्री मती सुधा मिश्रा, श्री मती संगीता दुबे, श्री मती संगम शर्मा, प्रियंका अग्निहोत्री, श्री मती राधा अग्निहोत्री, गुनगुन मिश्रा, निम्मी मिश्रा, श्री मती शिवानी दीक्षित, श्री मती सरोज दीक्षित, श्री मती अलका शर्मा,वासू शर्मा,श्री मती शगुन देवी आदि भक्तों ने आरती उतारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!