गृहमंत्री एमपीन्यूजपुलिस ख़बरमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़वर्षा

बरसात होने के बावजूद भीगते पानी में चौराहे पर सुचारू यातायात, व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिस कर्मियों का किया सम्मान…

गोला का मन्दिर चौराहा पर, यातायात पुलिस की ड्यूटी की चारों ओर प्रशंसा...

बरसात होने के बावजूद भीगते पानी में चौराहे पर सुचारू यातायात, व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिस कर्मियों का किया सम्मान…

गोला का मन्दिर चौराहा पर, यातायात पुलिस की ड्यूटी की चारों ओर प्रशंसा…

गिर्राज रजक, ग्वालियर,

ग्वालियर:-  आगामी त्यौहारों की बजह से बाजारों एवं चौराहों पर भीड़भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) के मार्गदर्शन में डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के द्वारा यातायात पुलिस के तीनों थाना प्रभारियों को शहर में चाकचौबंद यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिये गये हैं…

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना प्रभारी यातायात गोला का मन्दिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी द्वारा यातायात पुलिस बल को ब्रीफ क्षेत्र के व्यस्तम चौराहा गोला का मन्दिर पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने हेतु ड्यूटी पर लगाया गया। दिनांक 30.09.2025 को लगातार बरसात होने के कारण दोपहर 3.45 बजे से रात्रि 8.45 बजे तक लगातार 5 घंटे स्मार्ट सिटी का गोला का मन्दिर चौराहा पर स्थित यातायात सिंग्नल बंद हो गये थे। चूकिं गोले का मंदिर चौराहा शहर का सबसे व्यस्तम एवं अधिक यातायात दबाव वाला चौराहा है. जिस पर बिना सिंग्नल के यातायात का संचालन करने में काफी अधिक समस्या आती है। एका-एक बारिस होने के दौरान यहां पर उपस्थित बल द्वारा यातायात का संचालन बडी कुशलतापूर्ण तरीके से किया जिससे उक्त चौराहा पर यातायात का संचालन सुगमता से होता रहा…

यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा लगातार बरसात होने के बावजूद भीगते पानी में भी चौराहे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में लगन व मेहनत से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया। यातायात पुलिस द्वारा की जा रही ड्यूटी को देखकर मीडिया एवं आमजन द्वारा भी पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है। आज दिनांक 01.10.2025 को अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) के द्वारा थाना गोला का मन्दिर चौराहा पर लगन व मेहनत से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले यातायात पुलिस के सउनि ओमप्रकाश गर्ग, सउनि दिलीप शर्मा, प्रआर. अमित त्रिपाठी, आर. कृष्णपाल, आर. अशोक कलावत, आर. शाकिर अली, आर. मोहन सिंह, आर. विनोद, आर. सुनील विमल, आर. शिवप्रताप सिंह, आर. जोगेन्द्र सिंह, आर. गगन, आर. दिनेश गुर्जर, सैनिक दीपक शर्मा, सैनिक विजय राम शर्मा, सैनिक राहुल को अपने कार्यालय में बुलाकर शॉल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया और सभी अधिकारी व कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के माध्यम से पुरस्कृत करने हेतु इनाम प्रतिवेदन भी भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!