मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

कलेक्टर की अध्यक्षता में, समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न…

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का, संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने दिए निर्देश....

कलेक्टर की अध्यक्षता में, समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का, संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने दिए निर्देश….

गिर्राज रजक, ग्वालियर,

भिण्ड:- कलेक्टर श्री किरोड़ी लाल मीना की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री सुनील दुबे, अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास केमोर, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र सौजन्य सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों तथा निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा कर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत्-प्रतिशत निराकरण करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण में फोकस करें।

उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत शिकायत किसी भी प्रकार से नॉन अटेंड नहीं जाए। साथ ही पुरानी शिकायतों को फोर्स क्लोज नहीं किया जाए संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें।

उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों को गंभीरता से लेकर निराकरण करने निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि संबंधित अधिकारी समग्र ईकेवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं। साथ ही समग्र ईकेवाईसी के महत्व का प्रचार-प्रसार कराने निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली की समीक्षा कर कहा कि सभी कार्यालय प्रमुख सभी कार्यालयीन कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग करें।

उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!