नगर पालिक निगम ग्वालियरमध्य प्रदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत अपर आयुक्त ने ली, बैंकर्स की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

दिए आवश्यक दिशा निर्देश...

पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत अपर आयुक्त ने ली, बैंकर्स की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

गिर्राज रजक, ग्वालियर,

ग्वालियर:- प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना को नवीन दिशा निर्देशों के अनुसार नवीन रूप से संचालन किए जाने एवं लोन वितरण की कार्यवाही किए जाने हेतु अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर ने विभिन्न बैंकर्स एवं जनकल्याणकारी योजना से संबंधित खाद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग एवं अन्य विभागों की बैठक ली।

अपर आयुक्त श्री तोमर ने बैठक में भारतीय स्टेट बैंक में वितरण हेतु लंबित 797 प्रकरण बैंक ऑफ बड़ौदा में 125 प्रकरण एवं विभिन्न बैंकों में लंबित प्रकरणों को 02 अक्टूबर 2025 तक शत प्रतिशत वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन दिशा निर्देशों अनुसार 10000 के स्थान पर 15 हजार, 15 के स्थान पर 25 हजार एवं 50000 ऋण वितरण करने की समझाइश दी गई। जनकल्याणकारी विभागों को भी शत प्रतिशत पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए…

इसके साथ ही सभी बैंक प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों को अवगत कराया की 24 तारीख को एक विशेष शिविर लोक कल्याण मेला का आयोजन बाल भवन सिटी सेंटर में किया जा रहा है, जिसमें समस्त बैंक तथा जनकल्याणकारी विभाग अपना-अपना कैंप लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आदि बैंक प्रतिनिधि, सिटी मिशन मैनेजर श्रीमती संदीप राजपूत, श्री वेद सिंह राजपूत एवं अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!