ग्वालियर के तानसेन नगर में पंडित शुभम अग्निहोत्री पुनः सुनाएंगे भागवत कथा…
ग्वालियर के तानसेन नगर में पंडित शुभम अग्निहोत्री पुनः सुनाएंगे भागवत कथा...

ग्वालियर के तानसेन नगर में शिव शक्ति मन्दिर पर शरद नवरात्रि के उपलक्ष में श्री मद्भागवत कथा आयोजन हो रहा है। प्रातः 10 बजे पूजन प्रारंभ हुआ उसके बाद मन्दिर से कलशयात्रा प्रारम्भ होकर कालोनी के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची…
आगे आगे माताएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। ढोल नगाड़ों पर माताओं ने नृत्य करके खूब आनन्द लिया। कथा के व्यवस्थापक श्री उमाशंकर जोरिया ने बताया कि कथा को सुनाने के लिए मथुरा वृन्दावन धाम से युवा कथावाचक पंडित शुभम अग्निहोत्री आ रहे हैं। नित्य प्रतिदिन 2 बजे शाम 6 बजे तक कथा श्रवण कराएंगे। श्री उमाशंकर जोरिया ने बताया कि पंडित शुभम अग्निहोत्री की ग्वालियर में लगातार कथाएं हो रही हैं। पिछले दो महीने से महाराज जी की लगातार ग्वालियर में ही चल रही हैं और आगे की भी कथाएं ग्वालियर में ही बुक हो चुकी हैं। इसीलिए भक्तों के लिए कथा का लाइव प्रसारण भी पंडित शुभम अग्निहोत्री जी महाराज नाम के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कर कथा को श्रवण करके अपना जीवन धन्य करें।




