प्रेस्टीज में संस्थापक दिवस पर, पद्मश्री डॉ. एन.एन. जैन का 94वाँ जन्मदिवस मनाया गया…
प्रेस्टीज में संस्थापक दिवस पर, पद्मश्री डॉ. एन.एन. जैन का 94वाँ जन्मदिवस मनाया गया...

प्रेस्टीज में संस्थापक दिवस पर, पद्मश्री डॉ. एन.एन. जैन का 94वाँ जन्मदिवस मनाया गया…
ग्वालियर। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्वालियर में संस्थापक दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक पद्मश्री डॉ. एन.एन. जैन का 94वाँ जन्मदिवस भी धूमधाम से मनाया गया…
कार्यक्रम में निदेशक डॉ. निर्मल्या बंद्योपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. जैन का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में नई दिशा देने का कार्य किया है। उनका दूरदर्शी दृष्टिकोण और मूल्यनिष्ठा आज भी संस्थान के हर कार्य में दिखाई देती है…
प्राचार्य (कानून) डॉ. राखी सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. एन.एन. जैन ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त साधन माना। उनकी सोच और समर्पण के कारण ही प्रेस्टीज आज देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शामिल है…
इस अवसर पर छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गईं। नृत्य, संगीत और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। विद्यार्थियों ने संस्थापक के योगदान को गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया, जिसे सभी ने सराहा…
संस्थान के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर डॉ. जैन के योगदान को याद किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन केक काटकर और डॉ. जैन के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।




