आस्थाधर्ममंदिरमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

शासकीय मंदिरों की व्यवस्थाओं को लेकर, महंत अनिरुद्ध वन महाराज के नेतृत्व में पुजारियों ने कलेक्टर से की भेंट…

शासकीय मंदिरों की व्यवस्थाओं को लेकर, महंत अनिरुद्ध वन महाराज के नेतृत्व में पुजारियों ने कलेक्टर से की भेंट...

शासकीय मंदिरों की व्यवस्थाओं को लेकर, महंत अनिरुद्ध वन महाराज के नेतृत्व में पुजारियों ने कलेक्टर से की भेंट…

ग्वालियर। जिले के प्रमुख शासकीय मंदिरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास को लेकर आज धूमेश्वर धाम के महंत श्री अनिरुद्ध वन महाराज के नेतृत्व में पुजारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मिला।

पुजारीगणों ने मंदिर परिसरों की मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल प्रबंधन तथा भक्तों के लिए सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की। इस पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने प्रतिनिधिमंडल को शासन एवं जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कलेक्टर ने कहा कि शासकीय मंदिर न केवल आस्था का केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक हैं। इनकी व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी…

इस अवसर पर पुजारीगणों ने कलेक्टर को मंदिर प्रसाद भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!