पेट दर्द से परेशान पहुंची अस्पताल, 9वीं की छात्रा ने दिया 4 माह के भ्रूण को जन्म…
जीजा पर, संबंध बनाने का आरोप...

पेट दर्द से परेशान पहुंची अस्पताल, 9वीं की छात्रा ने दिया 4 माह के भ्रूण को जन्म…
जीजा पर, संबंध बनाने का आरोप…
अशोकनगर। जिले के नईसराय थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 9वीं की एक छात्रा को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों को गर्भावस्था का संदेह हुआ और मामला सामने आते ही छात्रा ने चार माह के भ्रूण को जन्म दिया…
अस्पताल, में खुला राज…
घटना शुक्रवार देर रात की है। छात्रा के माता-पिता को उसकी किडनी में तकलीफ की जानकारी थी और वह उसी इलाज के लिए अस्पताल लाए थे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच में गर्भधारण की स्थिति बताई। लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही उसने भ्रूण को जन्म दिया…
लड़की ने लगाया, जीजाजी पर आरोप…
मामले में महिला पुलिस द्वारा लिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि वह कुछ समय पहले शिवपुरी जिले में अपनी बहन के घर गई थी। वहां उसके जीजाजी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा की उम्र 21 वर्ष 8 महीने बताई जा रही है, हालांकि वह फिलहाल 9वीं कक्षा में पढ़ रही है…
परिवार को नहीं थी, कोई जानकारी…
परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी। वे इसे सिर्फ किडनी की बीमारी से जुड़ा समझ रहे थे। छात्रा पिछले तीन महीने से अपने घर पर रह रही थी और उसका इलाज ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भी चल रहा था…
केस दर्ज नहीं हुआ, जांच जारी…
नईसराय थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसने अपनी मर्जी से संबंध बनाए थे। लड़की और उसके परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराने से इनकार किया है। फिलहाल भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।