ग्वालियर बुजुर्ग से चेन लूट, पीछा करते समय बेटी घायल, महिला अपनी बेटी के घर से लौट रही थी, तभी बाइक सवार ने दिया घटना का अंजाम…
ग्वालियर बुजुर्ग से चेन लूट, पीछा करते समय बेटी घायल...

ग्वालियर बुजुर्ग से चेन लूट, पीछा करते समय बेटी घायल, महिला अपनी बेटी के घर से लौट रही थी, तभी बाइक सवार ने दिया घटना का अंजाम…
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में शनिवार रात एक बाइक सवार बदमाश ने 61 साल की एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला अपनी बेटी के घर से लौट रही थी और घर के दरवाजे पर ही पहुंची थीं, तभी यह घटना हुई।
घटना के समय उनकी बेटी भी साथ थी। जैसे ही बदमाश ने चेन छीनी, बेटी ने उसका पीछा किया, लेकिन दौड़ते वक्त वह गिर गई और चोटिल हो गई।
महिला का नाम गीता देवी है और वे विनय नगर सेक्टर-4 में रहती हैं। उनके घर के पास ही उनकी बड़ी बेटी का घर है। गीता देवी रात को बेटी के घर से लौट रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक बाइक सवार युवक को खड़ा देखा और बेटी से कहा कि यह संदिग्ध लग रहा है, सावधान रहना। लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि वही बाइक सवार उनकी चेन छीन लेगा।
घटना के बाद गीता देवी ने शोर मचाया, तभी बेटी ने बदमाश के पीछे दौड़ लगाई। लेकिन गिरने से वह घायल हो गई।
सूचना मिलने पर बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आस-पास के CCTV कैमरे चेक कर रही है और महिला ने जो हुलिया बताया है, उसी के आधार पर जांच की जा रही है।




