मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही करने पर, पांच अधिकारियों को नोटिस जारी… 

शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर, पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही करने पर, पांच अधिकारियों को नोटिस जारी…

गिर्राज रजक, ग्वालियर,

ग्वालियर:- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं…

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारी दक्षिण श्री भीष्म कुमार पमनानी सीएम हेल्पलाइन के निराकरण हेतु लेवल-2 अधिकारी हैं। उनके द्वारा लेवल-2 पर दो शिकायतें अन अटेंड पाई गईं। जिसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही श्रीमती कृतिका विश्वकर्मा भवन निरीक्षक द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती गई। उनके द्वारा लेवल-1 पर दो शिकायतें अन अटेंड पाई गईं। श्री सौरभ शाक्य जोनल ऑफिसर द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती गई। उनके द्वारा एक शिकायत अन अटेंड पाई गई…

साथ ही श्री कपिल कुशवाह प्रभारी उपयंत्री सीवर सेल द्वारा सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही बरती गई। उनके द्वारा एक शिकायत अन अटेंड पाई गई। इसके साथ ही श्री सोनू वाल्मिकी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों में लापरवाही बरती गई। उनके द्वारा 6 शिकायतें अन अटेंड पाई गई। जिसको लेकर सभी अधिकारियों को निगमायुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!