मुरैना में नशेड़ी पति ने खोया आपा, पत्नी की हत्या कर हुआ फरार…
शव को घर में, बंद कर आरोपी फरार...

मुरैना में नशेड़ी पति ने खोया आपा, पत्नी की हत्या कर हुआ फरार…
मुरैना: जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है, आरोप है कि पति ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव गृह भेज दिया है। साथ ही आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दंपति के पांच बच्चे हैं…
शव को घर में, बंद कर आरोपी फरार…
दरअसल, मध्य प्रदेश के हमीरपुर निवासी दंपति शिवपूजन और शकुंतला देवी पेशे से मजदूर हैं। दोनों मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव में ईंट भट्ठे में कार्य कर रहे थे। इसी इलाके में दंपति एक बच्चे के साथ रहते थे। मृतक महिला का पति शिवपूजन नशे का आदी है…
आरोप है कि बीते 15-16 अप्रैल की रात आरोपी नशे की हालत में महिला के साथ मारपीट किया था। जिससे उसकी मौत हो गई, आरोपी मृतका को घर में बंद कर एक बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया…
यह भी पढ़े:- मध्य प्रदेश HC में अनोखा मामला, तलाक के 13 साल बाद जबरन पति के घर पहुंची पूर्व पत्नी…
सुबह जब अन्य मजदूरों ने महिला को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला…
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने, किया शव का निरीक्षण…
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सतीश मान को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शव का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है…
यह भी पढ़े:- सास-दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 दिनों से थे फरार, किये चौंकाने वाले खुलासे…
दिमनी थाना प्रभारी शशि कुमार जाटव ने कहा, “बड़ागांव ईंट भट्ठे पर एक मजदूर ने पत्नी की हत्या कर दी है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान उभरे हुए थे, उसके गले पर उंगलियों के निशान मिले हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने पिटाई करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। उसने किन कारणों के चलते हत्या किया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोपी की तलाश की जा रही है…