मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनांतर्गत, 01 मार्च को होगा 20 जोडों का विवाह…
01 मार्च को होगा, 20 जोडों का विवाह...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनांतर्गत, 01 मार्च को होगा 20 जोडों का विवाह…
गिर्राज रजक, ग्वालियर,
ग्वालियर:- नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनाक 01 मार्च 2025 को फूलबाग मैदान पर, निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है…
उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनाक 01 मार्च 2025 को फूलबाग मैदान पर प्रातः 8 बजे से 20 जोडों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति श्री मनोज सिंह तोमर एवं पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेगें। विवाह उपरांत वर-वधु को उपहार स्वरूप 49000 रूपये की राशि का चेक एवं विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा…