प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं निवारण (पोश) जागरुकता सेशन का सफल आयोजन…
यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं निवारण (पोश) जागरुकता सेशन का सफल आयोजन...

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं निवारण (पोश) जागरुकता सेशन का सफल आयोजन…
गिर्राज रजक, ग्वालियर,
ग्वालियर दिनांक 20 फरवरी 2025 को प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में यौन उत्पीडन अधिनियम 2013 जागरुकता सत्र आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत निवारण और सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये था…
संस्थान के निदेशक डाॅ. निशांत जोशी जी ने बताया कि पाॅश एक्ट कार्यस्थल पर महिलाओं के बीच में यौन उत्पीड़न अधिनियम के बारे में जागरुकता फैलाना आवश्यक है। इस अधिनियम का मकसद महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाना और उनको सम्मान के साथ जीने का अधिकार सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में पोश कार्यशाला प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में समय-समय पर आयोजित किया जाता रहा है…
संस्थान की सह-निदेशिका डाॅ. तारिका सिंह ने बताया कि सभी तरह के व्यवसायिक संगठनों को साल में कम से कम दो बार पोश पर प्रशिक्षण देना चाहिए और संगठनों में सभी को अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में बताना चाहिए। यदि हम सभी मिलकर इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दे तो एक सुरक्षित सम्मानजनक और सकारात्मक कार्यस्थल का निर्माण कर सकते है…
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कैप्टन मौसमी एम.राणा. ने बताया कि कार्यस्थल पर शिकायतों की जाँच करने उनका समाधान करने हेतु एक समिति बनानी चाहिए एवं जागरुकता कार्यक्रम चलाने चाहिए। सभी व्यवसायिक संगठनो को चाहिए कि वे अपने कर्मचारियों को पोश अधिनियम के बारे में जागरूक करे और इसके तहत निर्धारित नियमों का पालन करे। प्रत्येक कर्मचारी को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे जागरूक रहे और किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाए आइए पोश नियमो का पालन करे और अपने कार्यस्थल को सभी के लिए सुरक्षित बनाएं…
इस कार्यक्रम में प्राध्यापक-प्राध्यापिका, स्टाॅफ व लगभग 240 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के समन्वयक सहायक प्राध्यापिका दीपशिखा चव्हाण एवं सहसमन्वयक सहायक प्राध्यापिका स्वीटी दुबे उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में डाॅ. तारिका सिंह सिकरवार (अध्यक्ष-आईसीसी), डाॅ. चंदा गुलाटी, डाॅ. हरिओम अवस्थी, सहायक प्राध्यापक दीपशिखा चव्हाण, सहायक प्राध्यापक स्वीटी दुबे, सहायक प्राध्यापक तान्या माथुर, सहायक प्राध्यापक दीपांका राठौर उपस्थित रहे…