डबरा पुल पर मंडी की लापरवाही का कहर, प्रशासन और पुलिस की उदासीनता से जनता त्रस्त….
प्रशासन और पुलिस की उदासीनता से जनता त्रस्त....

डबरा पुल पर मंडी की लापरवाही का कहर, प्रशासन और पुलिस की उदासीनता से जनता त्रस्त….
डबरा। शहर का ऐतिहासिक पुल मंडी के भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार बन चुका है। कृषि उपज मंडी से निकलने वाले ओवरलोड भारी वाहन, जिनका शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है, पुलिस और मंडी अधिकारियों की मिलीभगत से पुल के ऊपर से गुजर रहे हैं। चंद पैसों के लालच में अधिकारियों ने शहर की जनता की जान को दांव पर लगा दिया है…
हाल ही में पुल पर खराब पड़े एक ओवरलोड वाहन ने पूरे पुल को जाम कर दिया। इस जाम में एक एंबुलेंस फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। तो वहीं पर मंडी से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों की अनदेखी और उनके शहर में प्रवेश पर रोक न लगाकर मंडी के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं…
ये वाहन पुल की क्षमता से अधिक वजन लादकर उसे कमजोर कर रहे हैं। अगर यही हाल रहा, तो पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है…
पुलिसकर्मियों की गैरजिम्मेदारी:-
अग्रसेन चौराहे पर तैनात “पुलिसकर्मी” मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं, जबकि उनकी आंखों के सामने भारी वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है। उनकी अनदेखी के कारण जनता बेहाल है।
जनता का सवाल:-
कब तक मंडी के अधिकारी और पुलिस “चंद पैसों” के लिए, शहर की जनता की जान खतरे में डालते रहेंगे ?
क्या प्रशासन किसी “बड़ी दुर्घटना” का इंतजार कर रहा है ?
अपील:-
डबरा की जनता ने मांग की है कि मंडी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और ओवरलोड वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और मंडी के भ्रष्ट अधिकारियों की होगी…
यह लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जनता को न्याय चाहिए…